Maharajganj Times

कांग्रेस के खतरनाक इरादे, तालिबानी एजेंडा लागू करना चाह रहे शहजादे ,दलित व पिछड़ो का हक कम कर आरक्षण का धार्मिक बटवारा करने का है इरादाःपंकज चौधरी

Maharajganj
Thursday, 25 Apr, 2024
0
485

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने धनेवा स्थित अपने आवास पर पत्रकरो से बातचीत की इस दौरान उन्होंने कॉंग्रेस पर जमकर हमला बोला ।पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं,शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, शहजादे के पिता जी के भी सलाहकार सैम पित्रोदा ने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो इनहेरिटेंट पर टैक्स का बोझ लाद देगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को दें। हमारा देश संस्कारों से, संस्कृति से उपभोक्तावादी देश नहीं है। हम संरक्षित, संवर्द्धन करने में विश्वास करते हैं, संरक्षित करने में विश्वास करते हैं। आज अगर हमारी प्रकृति बची है तो संस्कारों से बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दल दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को कम कर उनका हक करना चाहती है। वो आरक्षण का धार्मिक आधार पर बंटवारा करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक ही मकसद है कि किसी भी तरह से सत्ता में आएं और अपना तालिबानी एजेंडा लागू करें। कांग्रेस ने पहले भी आरक्षण को छीनने का प्रयास किया था लेकिन व्यापक विरोध होने के कारण उन्हें अपने मंसूबों में सफलता नहीं मिली। रंगनाथ मिश्र कमेटी और सच्चर कमेटी के जरिए भी एससी एसटी का आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती थी इसीलिए कांग्रेस जातीय जनगणना करा रही है जिससे समाज का ताना बाना छिन्न भिन्न कर वर्ग विशेष को लाभ दे सके। कांग्रेस देश की कीमत पर सत्ता चाहती है। कांग्रेस तालिबानी कानून लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मकसद देश में तीन तलाक और शरिया कानून लागू करना है। यह आधी आबादी का अपमान तो है ही साथ ही उनके खतरनाक मंसूबे दिखाता है। कांग्रेस अपने उस पुराने डीएनए को दिखा रही है जिससे 1947 में देश का बंटवारा हुआ था। कांग्रेस और सहयोगियों के घोषणा पत्र के खतरनाक इरादे नजर आते हैं। कांग्रेस का गरीबी हटाओ का नारा नारा ही रह गया। उनकी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं।

<